फोटो- 9- गोंडा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति पाए निरीक्षकों के साथ एसपी व अन्य अधिकारी। ?
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के 14 उपनिरीक्षकों की पदोन्नति शासन ने की है। उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कार्यालय में बधाई दी। मिठाई खिलाने के साथ कंधे पर पदोन्नति के बाद स्टार लगाया। पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि अब और मेहनत व ईमानदारी से काम करेंगे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उप निरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अखिलेश कुमार (कोतवाली देहात), अनिल कुमार मिश्रा (कोतवाली नगर), माधवी श्रीवास्तव (एलआईयू), अनंत कुमार सिंह (उमरीबेगमगंज), करूणाकर पांडेय (थानाध्यक्ष इटियाथोक), चितवन कुमार (थानाध्यक्ष कटराबाजार), अशोक सिंह (तरबगंज), तेजप्रताप सिंह (थानाध्यक्ष नवाबगंज), रामप्रकाश यादव (इटियाथोक), अरविन्द यादव (तरबगंज), राकेश कुमार सिंह (पीआरओ पुलिस अधीक्षक), महिमानाथ उपाध्याय (कोतवाली देहात), वेदप्रकाश शुक्ला (करनैलगंज) को स्टार लगाकर मिठाईं खिलाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह, सीओ शिल्पा वर्मा आदि रहे। (संवाद)