फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को मिली बैरक व विवेचना कक्ष की सौगात

विज्ञापन
फोटो-25-गोंडा के नगर कोतवाली में बैरक व विवेचना कक्ष का लोकार्पण करते विधायक, डीएम व एसपी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से जिले कई थानों में नवनिर्मित बैरकों व विवेचना कक्षों का लोकार्पण किया। नगर कोतवाली में बने 48 बैरकों व विवेचना कक्ष का लोकार्पण सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में महिला थाना में 48 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष, थाना कौड़िया में 32 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष, थाना कटरा बाजार में 32 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष, थाना नवाबगंज में 32 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष, थाना वजीरगंज में 32 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष, थाना उमरीबेगमगंज में 16 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष, थाना मनकापुर में 16 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष, थाना इटियाथोक में 16 कर्मियों के लिए बैरक व विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया।
एसपी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि इससे पुलिसकर्मियों की समस्या दूर होगी तथा वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें