गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन में परेड के बाद पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल समेत आठ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश के डीजीपी की ओर से बेहतर कानून-व्यवस्था पर दिया जाएगा। देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह को प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव को सिल्वर, थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को सिल्वर, कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को सिल्वर, आरक्षी ह्दय नरायण दीक्षित को सिल्वर, आरक्षी आदित्य कुमार पाल को सिल्वर व आरक्षी अमितेष को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह मेडल बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए प्रदेश के डीजीपी की ओर से दिया जाएगा। संवाद