गोंडा। मनकापुर कस्बे के दो कंप्यूटर सेंटरों पर सर्विलांस टीम की रिपोर्ट पर एसओजी और कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने छापा मारा। पुलिस ने दोनों कंप्यूटर सेंटरों से चार लोगों को उठाया है। दोनों कंप्यूटर सेंटरों से फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाए जाने की एसओजी को सूचना मिली थी।
कोतवाली नगर में दर्ज जालसाजी के एक मुकदमे की विवेचना कोतवाली नगर के निरीक्षक अपराध अनिल मिश्र कर रहे हैं। इसी मामले में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने जाने का मामला समाने आया। पुलिस को पता चला कि फर्जी प्रमाण पत्र मनकापुर कस्बे के दो कंप्यूटर सेंटरों से बनाया गया है। शनिवार को एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मनकापुर कस्बे के दोनों कंप्यूटर सेंटरों पर छापा मारकर चार लोगों को उठाया है। पुलिस ने यहां से लैपटॉप, कंप्यूटर मॉनीटर व सीपीयू उठाया है। पुलिस उठाए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। लैपटॉप व सीपीयू के डेटा की भी जांच चल रही है। संवाद