फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी में पोल टूटा, घंटों बाधित रही बिजली

Sun, 27 Apr 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। आंधी से रविवार को मनकापुर तहसील उपकेंद्र की 33 केवी इनपुट लाइन का क्रॉस आर्म टूटने से तार नीचे गिर गए। इससे झाड़ियों में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, तार टूटने से उपकेंद्र के तहसील व पीलखाना फीडर की बिजली गुल हो गई। जिससे पांच घंटे तक लगभग 15 हजार की आबादी बिजली न होने से गर्मी में बेहाल रही। अवर अभियंता शत्रुहन सिंह ने बताया कि क्रॉस आर्म बदलकर लाइन दुरुस्त कराई जा रही है। वहीं, विद्युत उपकेंद्र मनकापुर ग्रामीण के रेहरा फीडर लाइन पर दतौली मुड़ाल पुरवा के पास पेड़ गिरने से एक पोल टूट गया। जिससे रेहरा फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें