फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीएम का संदेश सुन लिया विकसित भारत का संकल्प

Fri, 08 Dec 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। विकसित भारत हमारा पहला संकल्प है, वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। इससे कम हमें मंजूर नहीं है, इस संकल्प में सभी देशवासियों के साथ व सहयोग की जरूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी का यह संदेश सुनने के बाद ग्रामीणों ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ झंंझरी मंडल के नारायनपुर ईंधा व नारायनपुर वली में पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप की अगुवाई में ग्रामीणों ने एलईडी के माध्यम से पीएम का संदेश सुना। इसके बाद केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आज हर घर में कोई न कोई सदस्य सरकारी योजनाओं का लाभार्थी है। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से विकसित भारत का सपना पूरा हो सकेगा। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री वंदना गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, कार्यालय मंत्री संदीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष झंझरी शिवा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें