फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फिजिक्स की कॉपी में कबीर व रहीम के दोहे

Wed, 22 Mar 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों के खेल सामने आ रही है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान कई तरह की बातें निकलकर आ रहीं हैं। शहर के पांच केंद्रों पर हो रहे कापियों के मूल्यांकन में इस बार शिक्षकों को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है, और गोपनीयता बनाने का निर्देश है।
विज्ञापन

लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो चर्चाओं में आ ही जाती है। एक केंद्र में मूल्यांकन के दौरान इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान में कबीर और रसखान के दोहे लिखा देखकर लोग चौंक पड़े। इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की कॉपी जांच रहे परीक्षकों आराम से सवालों को देख रहे थे, तीन-चार पेज के बाद देखा कि दोहे लिखे हैं। गुरुवंदना लिखकर पास करने की बात भी लिखी थी।

कॉपी में कबीरा खड़ा बाजार में, मांगे सबकी खैर और रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाए। लिखा मिला। इसे देखकर परीक्षक हंसने लगे और बोले कि भौतिक के सवालों को तो परीक्षार्थियों ने हल किया है लेकिन मशखरी में दोहे लिखे है। यही नहीं गुरु गोविंद सिंह दोऊ खड़े... लिखकर पास करने की अपील भी किया। इसी तरह कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ कापियों में रुपये मिलने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन


72 हजार कापियों का हुआ मूल्यांकन
बोर्ड कापियों के मूल्यांकन का निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हो रही कापियों के मूल्यांकन की व्यवस्था को परखा। निर्देश दिया कि मूल्यांकन गंभीरता से करें और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निगरानी के निर्देश दिए। बुधवार को मूल्यांकन में 72 हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें