फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीएचसी पिपरी में तैनात फार्मासिस्ट की डेंगू से मौत

Mon, 27 Nov 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज सीएचसी के पिपरी पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट वीरेंद्र चौधरी की डेंगू के चपेट में आने के बाद मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। वहीं, मेडिकल कॉलेज में बुखार के 17 मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट वीरेंद्र चौधरी मूलरूप से बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय के निवासी थे। डेंगू के लक्षण मिलने के बाद उन्होंने बस्ती में जांच कराई। चीफ फार्मासिस्ट सालिक राम त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
प्लेटलेट्स कम होने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वीरेंद्र के परिवार में दो बेटियां व पत्नी हैं। एसीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने व्यक्त किया शोक
फार्मासिस्ट वीरेंद्र चौधरी वर्ष 2018 से जिले के हलधरमऊ में तैनात थे। बाद में स्थानांतरण के बाद वह पिपरी पीएचसी में सेवा दे रहे थे। वीरेंद्र बस्ती जिले के कप्तानगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी के भतीजे बताए जा रहे हैं। उनकी मौत पर फार्मासिस्ट मनीष उपाध्याय, अब्दुल खालिक, अनुराग शुक्ला, बीडी सोनी, उमाकांत त्रिपाठी, सुधाकर पांडेय, अमरेंद्र बहादुर सिंह ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें