फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फगुआ व फिल्मी गीताें पर झूमे लोग

Wed, 27 Mar 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलेभर में जमकर होली खेली गई। इस दौरान अबीर व गुलाल संग लोग झूमते नजर आए। फगुआ गीत के साथ एक-दूसरे के गले मिलकर गिले-शिकवे भूल शांति व सौहार्द का पैगाम दिया। रविवार की रात जिले में कुल 4,326 स्थानों पर होलिका दहन किया गया है। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम नेहा शर्मा की ओर से सभी अधिकारियों के साथ होली मनाई गई। डीएम आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में एसपी विनीत जायसवाल की अगुवाई में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ ही होलिका दहन किया गया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ धूमधाम से होली मनाई है। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, गुझिया व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
गाजे-बाजे के साथ खेली फूलों की होली

नगर पंचायत कटराबाजार में फूलों की होली खेली गई। श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल के विमान के साथ ई-रिक्शा पर देवी-देवताओंं की झाकियों का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। महिलाओं ने भगवान की पूजा-आरती की। वही, नगर में कई जगहों पर प्रसाद के स्टाॅल भी लगाए गए। शोभायात्रा में आए लोगों का स्वागत मुस्लिम समुदाय की ओर से भी गले मिलकर किया गया।
विज्ञापन


निकाली झांकी, फगुआ पर झूमे लोग
सकरौरा बड़ा शिवाला से परंपरागत रूप से राधा कृष्ण की झांकी निकली। प्रमुख मंदिरों से होते हुए चौक घंटाघर तक लाई गई। लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण के साथ अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली। बालूगंज, कसगंरान, गुड़ाही बाजार, कैलाश बाग रोड, हुजूरपुर रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित विभिन्न स्थानों पर त्योहार का उत्साह अपने चरम पर था। युवा फिल्मी गीतों डांस करते नजर आए। वहीं, जगह-जगह चौताला में फाल्गुनी गीत पर बुजुर्गों ने भी ठुमके लगाए।

कस्बा परसपुर समेत ग्रामीण इलाकों में महिलाओं व युवतियां भी होली के रंग में रंगी नजर आईं। एक दूसरे के घरों व प्रतिष्ठानों पर जाकर गले मिल गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें