फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेंशनर्स अब ऑनलाइन भेज सकेंगे जीवित प्रमाणपत्र

Sun, 01 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पेंशनर्स को अब जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नवंबर 2026 में पेंशनर्स जीवन प्रमाण पोर्टल (jeevanpramaan.gov.in) के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाकर कोषागार कार्यालय को ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे या डाकघर की मदद ली जा सकती है। प्रमाणपत्र की हार्डकॉपी जमा करने की भी जरूरत नहीं होगी। उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष केबी सिंह ने पेंशनर्स से सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें