गोंडा। मंडलायुक्त कार्यालय के महाराजा सुहेलदेव सभागार में 14 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से पेंशन अदालत का आयोजन होगा। अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, देवीपाटन मंडल ने बताया कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित पेंशन अदालत में सेवानिवृत्त व मृत राजकीय सेवकों के परिवारों के सेवानिवृत्ति के लाभों से संबंधित लंबित मामलों व शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। (संवाद)