फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पवन ब्रिक्स ने सखी होजरी को हराकर जीता खिताब

Sat, 25 Oct 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के अदम गोंडवी मैदान में आयोजित गोंडा सिंधी प्रीमियर लीग में पवन ब्रिक्स की टीम ने शनिवार को फाइनल मैच में सखी होजरी को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूर्व मंत्री और सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल और एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि जूनियर टीमों में कृपाल इलेक्ट्रिक की टीम रोमांचक मैच में अमर ब्रिक्स की टीम को पांच रन से हराकर विजेता बनी। सीनियर में मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तीनों पुरस्कार पवन ब्रिक्स के शोभित ने जीते। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निखिल वाधवानी और फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सार्थक राजपाल रहे। इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार वरदान रायतानी को दिया गया। इस अवसर पर अशोक राजपाल, जयरामदास आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें