फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरोग्य मेले में मरीजों का किया उपचार

Sun, 04 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पीएचसी बाबागंज में मरीजों का इलाज करतीं डॉ. पूनम गुप्ता। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को एक ही छत के नीचे जांच व इलाज की सुविधा मिली। इटियाथोक सीएचसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव, तकिया मनोहर, जानकीनगर व बाबागंज में 78 मरीजों का उपचार किया गया। बाबागंज में चिकित्सक डा. पूनम गुप्ता ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। इस दौरान चिकित्सक डॉ दीक्षा सिंह, डॉ. एसके प्रजापति, जेएल रस्तोगी रहे। वजीरगंज सीएचसी के तहत डुमरियाडीह पीएचसी पर ओपीडी में कुल 21 मरीज देखे गए। दो गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. शेखर त्रिपाठी, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एलटी अंजनी मिश्र, एएनएम राधा त्रिपाठी व स्टाफ नर्स अर्चना तिवारी रहीं। पीएचसी पिपरी में चार गर्भवती समेत 32 मरीजों का इलाज किया गया। यहां डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नीना खुराना, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, एलटी अर्जुन कुमार व वार्ड ब्वाय एचके तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें