गोंडा। इलाज के बहाने पैथोलॉजी सेंटर में ले जाकर महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने एवं अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। करनैलगंज इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि कटरा बाजार के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर पैथोलॉजी सेंटर के संचालक नईम उर्फ सानू निवासी ग्राम निंदूरा, थाना कटरा बाजार व एक अन्य अज्ञात युवक पर आरोप लगाया था। आरोपी नईम उर्फ सानू को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।