गोंडा। डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के अलग-अलग कोच में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक बच्ची सहित तीन लोगों के बीमार होने की सूचना कंट्रोल से रेलवे अस्पताल को मिली। इसपर डॉक्टरों की टीम गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. पल्लवी वर्मा ने बताया कि ट्रेन के एस-4 डिब्बे में यात्रा कर रहे रोहन गिरि को झटका आने से उसकी जीभ कट गई और कोच एस-8 में यात्री तबारक अंसारी के पेट में दर्द की शिकायत थी। वातानुकूलित कोच संख्या बी-4 में एक बच्ची रौनक को तेज बुखार था। डॉक्टर ने बताया कि तीनों यात्रियों का इलाज किया गया। बाद में वे सभी उसी ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
ट्रेन से 180 बोतल पानी बरामद
गोंडा। गोरखपुर से वाया पनवेल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में 180 बोतल अधोमानक पानी पाया गया। सोमवार की सुबह ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कोच संख्या बी-9 में मुख्य कॉमर्शियल अधीक्षक नवनीत खत्री ने अपनी टीम के साथ चेकिंग की। इस दौरान 15 गत्ते में 180 बोतल पानी मिला। सीएस ने पकड़े गए बोतलों को पार्सल दफ्तर में रखवा दिया है।