गोंडा। दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही जनसाधारण स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (15270) में रविवार को एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि संतकबीरनगर के रहने वाले भजराम (62) दिल्ली से जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से घर जा रहे थे। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रात 08:15 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। रेलवे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके मिश्र के नेतृत्व में टीम ने उपचार शुरू किया। इसी दौरान भजराम की मौत हो गई। जीआरपी की सूचना पर परिवार के लोग गोंडा पहुंच गए।