गोंडा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को राजा देवी बख्श सिंह पुस्तकालय में हुई। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामअचल आचार्य रहे। जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि 30 मार्च को नगर पालिका के बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें सड़क व पार्कों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। अंबेडकर चौराहा से एलबीएस चौराहा तक रोड का नाम क्रांतिकारी महाराजा देवी बख्श सिंह, अंबेडकर चौराहे से जिला कारागार तक सड़क का नाम अमर शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी व हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाल बिहारी टंडन होना था। 15 अगस्त को उक्त सभी का नामकरण कराने की मांग की गई। इस दौरान कैलाशनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश, अरविंद, शिवकुमार कौशल, पूरनलाल, सूर्य प्रताप सिंह, आदित्य, रामसरन, मोहित टंडन मौजूद रहे। (संवाद)