दत्तनगर गांव में नदी किनारे मौजूद घड़ियाल। - संवाद
गोंडा। नवाबगंज के दत्तनगर बाड़ी माझा में सरयू नदी के किनारे सोमवार शाम चार बजे घड़ियाल दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी रामसुफल यादव ने बताया कि उनके घर के निकट एक घड़ियाल नदी से निकलकर किनारे बैठा था। घड़ियाल देखने के लिए कौतूहलवश लोग इकट्ठा हो गए। जब तक इसकी सूचना वन विभाग व अन्य को दी जाती तब तक घड़ियाल पानी में चला गया। घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वन दरोगा अरुण तिवारी ने बताया कि इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।