फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव : 33 पदों के लिए 109 बूथों पर मतदान आज

Tue, 06 Aug 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत पदों के उपचुनाव के 33 पदों के लिए मंगलवार की सुबह 109 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार को ब्लॉकों से रवाना की गईं। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बूथों पर मतदान होगा। 33 पदों के लिए 102 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला 43,315 मतदाता करेंगे। जिला पंचायत सदस्य परसपुर चतुर्थ के एक पद के लिए छह उम्मीदवार हैं, जिस पर दो दावेदारों में ज्यादा जोर है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र के 21 पंचायतों में मतदान होना है। वहीं प्रधान के 11 पदों के लिए 53, तीन बीडीसी पदों के लिए सात व ग्राम पंचायत सदस्य के 18 पदों के लिए 36 दावेदार मैदान में हैं। सबसे महत्वपूर्ण 11 प्रधान पदों का चुनाव भी है, ऐसे में इन 11 पंचायतों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधान के लिए नवाबगंज ब्लॉक के जलालपुर, तरबगंज के खानपुर, शीशव, वजीरगंज के मोहनपुर, सहिबापुर, बल्लीपुर, सीरबनकट, रुपईडीह के पिपरा चौबे, कुरसहा तथा बभनजोत के पिपरा बाराखां में चुनाव होने हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। मतगणना के लिए 30 पार्टियों का प्रशिक्षण विकास भवन में हुआ है। बताया कि मतगणना बृहस्पतिवार को होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें