फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा प्रत्याशी ही बनेगा कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष : बृजभूषण

Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जगदंबा शरण सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में छात्राओं को सम्मानित करते सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - सं
विज्ञापन
गोंडा। अवैध बालू खनन व परिवहन के आरोपों और एनजीटी के आदेश पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि मेरे परिवार का अवैध खनन से कोई लेनादेना नहीं है। इसके पहले भी बालू खनन को लेकर शिकायत और जांच हुई है। सांसद ने कहा यह जरूर हो सकता है कि इसमें किसी की साजिश हो। जिस नाम से शिकायत हुई है उस नाम का कोई शिकायतकर्ता ही नहीं है। सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा की एनजीटी को भी देखना चाहिए कि शिकायतकर्ता कहां का है और कौन है? सांसद बोले- जब संकट आता है तब चारों तरफ से आता है।
विज्ञापन

बेलसर के एक निजी महाविद्यालय में शनिवार को सांसद ने पत्रकारों से बातचीत की। अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के आगामी चुनाव को लेकर बृजभूषण ने साफ किया कि 25 में से 20 राज्य उनके साथ हैं। वाराणसी के रहने वाले संजय सिंह को उन्होंने प्रत्याशी बनाया है। चुनाव के पहले ही सांसद ने दावा किया कि हमारे गुट का प्रत्याशी ही अध्यक्ष बनेगा। कहा कि कुश्ती के लेकर बहुत मेहनत हुई है, आगे भी इसी तरह प्रयास जारी रहेगा। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय सुनाया है, उसका स्वागत है। कहा- अब वह आएं चुनाव लड़ें। हालांकि संसद में राहुल गांधी की परफारमेंस कमजोर है। बाहर राहुल की परफॉर्मेंस ठीक है।
हरियाणा में हिंसा पर सांसद ने कहा कि चुनाव नजदीक है। सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं, तो कुछ भी हो सकता है। वहीं, मंच से बोलते हुए सांसद ने पहलवानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सात महीने पहले एक पहाड़ उनके ऊपर टूट पड़ा था। इशारे में ही बोले- समझने वाले समझ गए मीडिया वाले शायद ज्यादा समझ गए। साथ ही एक कविता पढ़ते हुए सांसद ने कहा- सात महीना पहले देख लो और आज देख लो दुनिया बदल गई है। सांसद ने यह भी कहा कि यह गोंडा है और गोंडा के लोग बाकी लोगों से अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें