फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नामांकन में सिर्फ चार दिन बचे, टिकट तय ही नहीं

Thu, 13 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में नामांकन के लिए तय समय में तीन दिन बीत गए और पार्टियों ने अभी तक प्रत्याशी ही तय नहीं किया है। दावेदार पार्टी कार्यालयों का चक्कर काटकर थक चुके हैं, राजधानी तक की दौड़ भी काम नहीं आ रही है। नामांकन के बीत रहे समय के साथ ही उनकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। स्थिति यह है कि सालभर से निकाय चुनाव पर मंथन करने वाली भाजपा व सपा भी अभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



तीन नगर पालिका परिषद गोंडा, करनैलगंज व नवाबगंज के साथ ही नगर पंचायतों मनकापुर, कटरा बाजार, खरगूपुर, परसपुर, नवगठित नगर पंचायतें बेलसर, धानेपुर व तरबगंज में चुनाव लड़ने वाले दलों की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। बृहस्पतिवार तक सपा की सूची आने की चर्चा थी, लेकिन नए जिलाध्यक्ष के मनोनयन से अब फिर से दावेदारों पर मंथन हो रहा है। ऐसे में एक दिन और लगना तय है। भाजपा में तो दावेदारों की कई स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद ही नामों पर अंतिम फैसला होगा। इनके अलावा कांग्रेस ने बेलसर नगर पंचायत से आरती के प्रत्याशी चयन की शुरूआत तो की है, लेकिन अभी सूची जारी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है एक नाम की चर्चा होने पर अन्य नगर पंचायतों से दावेदारों ने कांग्रेस में दौड़ शुरू कर दी है।



बसपा तो अभी हाथी चाल से ही नहीं उबर सकी है। वहीं आप समेत अन्य छोटे दल भी हाथ बांधे बैठे हैं। भाजपा, सपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार कई दल कर रहे हैं। निकाय निर्वाचन के नामांकन में चार दिन ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन




संगठन में नेताओं की दखल ने तैयारियों पर फेरा पानी
- निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पदों पर दावेदारों के नाम तय करने में देरी की कई वजह है। जिसमें सबसे बड़ा कारण संगठन में नेताओं की दखल बताई जा रही है। जिससे अब तक की गई तैयारियों पर पानी फिर गया है। इसी तरह सपा में पहले निवर्तमान अध्यक्ष आनंद स्वरूम उर्फ पप्पू यादव ने माथापच्ची करके नामों का सुझाव भेजा था। लेकिन पार्टी के नेता उनके कार्य से संतुष्ट नहीं थे। ऐसेे में नए अध्यक्ष तय हो गए, अब वह भी तैयारी कर रहे हैं। अन्य दलों में रस्साकशी नहीं है तो दावेदारों का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें