गोंडा। जिले के उतरौला रोड स्थित परगांव में सोमवार को अधिशाषी अभियंता की अगुवाई में विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।
एक्सईएन राधेश्याम भास्कर ने बताया कि परगांव के 70 घरों में बिजली कनेक्शन की जांच की गई है। इस दौरान 15 घरों में कनेक्शन मिला। बाकी घरों में बिना कनेक्शन आपूर्ति हो रही थी। इसपर एक्सईएन ने स्थानीय एसडीओ व जेई से कड़ी नाराजगी जताते हुए दो दिनों में जबाव तलब किया है। उन्होंने बताया कि बिना आपूर्ति वाले ग्रामीणों से दो दिनों में कनेक्शन के लिए आवेदन करने का अनुरोध किया गया।