फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सही आंकड़ों से ही बनेगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी

Mon, 24 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जनता सर्वे से जिले के सही आंकड़ों को जुटाया जाए। सांख्यिकी के आंकड़ों से ही विकास के अच्छे कार्यक्रम तैयार हो सकेंगे। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को सांख्यिकी आंकड़ों की संग्रहण कार्यशाला में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ ही अधिकारियों को कार्यशाला में जागरूक किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि सही आंकड़ों से ही वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनेगी। नीति निर्माण और कार्यक्रमों के मूल्यांकन में आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यम, रोजगार, ग्रामीण विकास और आर्थिक विकास के लिए आंकड़े बहुत मूल्यवान होते हैं। सर्वे में आंकड़े सही तभी होंगे जब सभी लोग जागरूक होकर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यशाला में स्टॉक होल्डर अर्थात परिवार कारखाने, दुकानें, छोटे व्यवसाय, स्वास्थ्य देखभाल इकाइयों, क्लब, शिक्षा संस्थान, कानूनी और परिवहन संगठन आदि को विश्वास में लेने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि उन्हें आश्वस्त करने की आवश्यकता है कि उनके द्वारा साझा की गई जानकारी का उपयोग उनकी व्यक्तिगत पहचान उजागर किए बिना केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ एम. अरुन्मोली, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरुण कुमार सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें