फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उधर पति का अंतिम संस्कार, इधर बेटे को दिया जन्म

Sat, 14 Oct 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 काजीदेवर सीएचसी में नवजात बेटे के साथ रेशमा। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विधाता की कैसी विडंबना है। जिस दिन पति को खोया, उसी दिन पुत्र को जन्म दिया। दुर्घटना में दाे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों के वज्रपात के बाद बच्चे के जन्म से डूबते को तिनके का सहारा जरूर मिल गया है।
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिहटा हलबल निवासी रामकृपाल के दो पुत्रों सूबेदार व राघवेंद्र के साथ जोगापुर के हतवा निवासी अशोक की शुक्रवार सुबह अयोध्या-गोंडा मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सूबेदार के तीन बच्चे हैं। जबकि राघवेंद्र की शादी पिछले साल मई में ही हुई थी। उसकी पत्नी रेशमा गर्भवती थी। हादसे में सूबेदार व राघवेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार व रिश्तेदार पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराने में लगे थे। इसी बीच मृतक राघवेंद्र की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसे तत्काल काजीदेवर सीएचसी ले जाया गया। जहां उसने बेटे को जन्म दिया। पति को खोने के अपार दुख के बीच बेटे के जन्म से बिलखते परिजनों को प्रकृति कुछ ढांढ़स बंधाया है। नवजात बेटे को गोद में लेकर अस्पताल में बैठी रेशमा की आंखें पथरा गईं हैं। वह रोए या फिर खुशी मनाए। फिलहाल सभी उसे दिलासा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें