गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र में दतौली मार्ग पर आनंद नगर चौराहे पर शुक्रवार को मुईदा (70) सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुईदा को सीएचसी भेजा गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।