गोंडा। मनकापुर-मसकनवा रेल मार्ग पर अशरफाबाद जंगल में बुधवार को रेलवे ट्रैक के किनारे बुजुर्ग का शव मिला। रेलवे के गैंगमैन ने पुलिस को सूचना दी। मछली बाजार चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक शशांक मौर्य ने छानबीन की तो मृतक की पहचान मिनकू पासवान (60) निवासी ग्राम पहलवानगंज पायरखास, थाना छपिया के रूप में हुई। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि मिनकू 21 मई को साइकिल से अपनी लड़की के यहां गया था। तभी से घर नहीं लौटा। कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।