फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Tue, 18 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीएचसी से एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाकर घर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र के जतौरा गांव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह (58) को कुत्ते ने काट लिया था। मंगलवार को वह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने सीएचसी गए थे। वहां से लौटते समय करनैलगंज में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नारायणपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर कृष्ण प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें