गोंडा। बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रनियापुर गोबरही गांव निवासी बाबूराम (65) शटरिंग का काम करते थे। घुचुवापुर में छत की ढलाई के लिए काम चल रहा था। जहां से रविवार देर शाम वह साइकिल से घर जा रहे थे। कौड़िया में जयराम पुरवा चौराहे के पास बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान बाबूराम की मौत हो गई।