फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के समाधान को गंभीर हों अफसर : योगेश्वर राम

Sat, 03 Jun 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज तहसील में जनसमस्याएं सुनते कमिश्नर व डीआईजी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को चारों तहसीलों में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। करनैलगंज तहसील सभागार में आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र व डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व मनकापुर में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जनसुनवाई की।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी गंभीर हों। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। मनकापुर तहसील में 143 में से एक ही मामले का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह, सीओ शिल्पा वर्मा, तहसीलदार मनकापुर परशुराम, नायब तहसीलदार अमित यादव, अनीश सिंह, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील में एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने शिकायतें सुनीं। यहां ज्यादातर मामले अतिक्रमण और अवैध कब्जे के रहे। समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें हुईं। एसडीएम शत्रोहन पाठक, तहसीलदार डॉ. पुष्कर मिश्र, सीओ संसार सिंह राठी रहे। सदर तहसील में एसडीएम कुलदीप सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें