फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों पर फटकारा, दफ्तरों में बैठकर रिपोर्ट बनाना छोड़ें

विज्ञापन
फोटो-13-गोंडा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए निरीक्षण को पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। अफसरों को जमीनी धरातल परखने के बाद ही काम काज की हिदायत देते हुए चेताया कि किसी भी हालत में गलत व टेबल रिपोर्ट बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने संझवल में अमृत सरोवर देखने के साथ ही शहीद के परिवार से मिलकर उन्हें सम्मानित भी किया। करूआपारा में मॉडल तालाब को सराहा तो एक स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद मिलने पर सीएमओ को जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। प्राइमरी स्कूल में बच्चों से बातचीत कर उन्हें कक्षा में जाकर पाठ पढ़ाया। निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में बैठक कर संचालित विकास व कल्याणकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उनमें तेजी लाने को निर्देशित किया। इस दौरान मुजेहना सीएचसी मामले को लेकर भी डिप्टी सीएम बोले। उन्होंने इस पूरे मामले की गहन जांच तीन सदस्यीय अफसरों की कमेटी से कराने का आदेश भी दिया ताकि पूरे मामले की सच्चाई खुलकर सामने आ सके।
एक दिवसीय दौरे पर आए डिप्टी सीएम के तेवर काफी तल्ख दिखे। जिले के आला अफसर उनके निशाने पर रहे और इस दौरान खामियों पर उन्होंने नाराजगी जतायी। मुजेहना सीएचसी में बीते दिनों नवजात शिशु की मौत से जुड़े प्रकरण में कई अहम पहलुओं को शामिल न किए जाने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए डिप्टी सीएम ने पूरे मामले की गहन जांच तीन सदस्यीय कमेटी से कराने का निर्देश दिया। मौके पर ही डीएम की संस्तुति के आधार पर अपर जिलाधिकारी सुरेश सोनी, सीडीओ गौरव कुमार, एएसपी शिवराज की कमेटी को इस पूरे मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। जांच में पीड़ित परिवार से बातचीत के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई से जुड़े हर बिंदु को भी शामिल किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से जुड़े कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने और समय से कार्य पूर्ण कराने की बात भी कही। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करने के साथ ही कार्यदायी संस्था के स्थल का निरीक्षण भी किया। समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने टाउन हाल में राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को सम्मानित भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें