फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को कड़ा कचरे से मुक्त करें

विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा के सर्वांगपुर गांव में निरीक्षण करते पंचायतीराज निदेशक अनुज झा। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत राज निदेशक अनुज झा ने बुधवार को शहर के एक लान में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि गांवों को अब कूड़ा और कचरा मुक्त करें। हर पंचायत को लक्ष्य दिया जाए। साथ ही उन्होंने पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा किया। कहा कि योजनाओं को समय से पूरा किया जाए, उन्होंने कटरा बाजार ब्लॉक के सर्वांगपुर गांव में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पंचायत राज निदेशक ने कहा कि जिले के 72 गांवों का चयन ओडीएफ प्लस के लिए हुआ है। इन गांवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए तैयार की गईं परियोजनाओं को तय समय पर पूरा कराया जाए। नियमित कार्य हों और उनकी निगरानी हों। उन्होंने निर्देश दिया कि ओडीएफ प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इस दौरान उपनिदेशक आरएस चौधरी, डीपीआरओ लालजी दूबे, समन्वयक अभय प्रताप, रमन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें