गोंडा। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को आईएएस निधि निवेदिता को कैसरगंज और आईएएस रामवीर को गोंडा लोकसभा क्षेत्र का प्रेक्षक बनाया गया है। दोनों लोकसभा क्षेत्रों का पुलिस प्रेक्षक आईपीएस अर्नब घोष को बनाया गया है। ऐसे में चुनाव संबंधी शिकायत, सुझाव और जानकारी सीधे प्रेक्षक से हासिल की जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि कैसरगंज और गोंडा लोकसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेक्षक की तैनाती कर दी गई है। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में पयागपुर, कैसरगंज, कटरा बाजार, करनैलगंज व तरबगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्र में उतरौला, मेहनोन, गोंडा, मनकापुर, गौरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सर्किट हाउस में सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक के ठहरने का इंतजाम किया गया है। कोई भी व्यक्ति शिकायत, सुझाव और जानकारी के लिए सर्किट हाउस में कंट्रोल रूम नंबर 05262 298781 पर फोन कर सकता है।
भारत निर्वाचन आयोग ने कैसरगंज के लिए सामान्य प्रेक्षक आईएएस निधि निवेदिता और गोंडा के लिए सामान्य प्रेक्षक आईएएस रामवीर को तैनात किया है। कैसरगंज और गोंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पुलिस प्रेक्षक आईपीएस अरनब घोष बनाए गए हैं।
सामान्य प्रेक्षक निधि निवेदिता का मोबाइल नंबर 9451377857 व टेलीफोन नंबर 05262-298784 है। इनके समन्वय अधिकारी उप प्रभागीय वनधिकारी सुदर्शन हैं। जिनका मोबाइल नंबर 7037962421 है। सामान्य प्रेक्षक रामवीर का मोबाइल नंबर 9454507959 व टेलीफोन नंबर 05262-298783 है। इनके समन्वय अधिकारी सहायक आयुक्त वाणिज्य कर कपिल कुमार शर्मा हैं। जिनका मोबाइल नंबर 7289080591 है। इसके अलावा पुलिस प्रेक्षक अरनब घोष का मोबाइल नंबर 9454659043 है। इनके समन्वय अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश हैं। जिनका मोबाइल नंबर 8707722069 है।