गोंडा। आरपीएफ की हिरासत में किनकी गांव निवासी संजय कुमार सोनकर की मौत के मामले की जांच अब सीओ सिटी आनंद कुमार राय करेंगे। मृतक के परिजनों ने अनुसूचित जाति से संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर दिया है। ऐसे में एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। इधर, इंटेलिजेंस (विशेष अभिसूचना इकाई) ने भी जांच शुरू कर दी है। (संवाद)