फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सात बीज विक्रेताओं को नोटिस, 53 नमूने लिए

Wed, 12 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खाद-बीज दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जिलेभर में बीज विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने 53 बीजों के नमूने लिए। गड़बड़ी मिलने पर सात विक्रेताओं को नोटिस जारी किया। कृषि अधिकारी सीपी के बताया कि विभिन्न टीमों ने 19 दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं, चना, मटर, सरसों, मसूर सहित अन्य फसलों के बीजों की गुणवत्ता, पैकिंग, लेबलिंग, वैध लाइसेंस व स्टॉक रजिस्टर की जांच की। जिसमें जय मां दुर्गा सीड्स झिलाही, शुक्ला खाद भंडार भिटौरा, तिवारी बीज भंडार डेहरास, जुआरी फार्म हब परसपुर, तिवारी बीज भंडार डेहरास, शीतल बीज भंडार मनकापुर व शुक्ला बीज भंडार मनकापुर को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें