कटरा बाजार/गोंडा। खोरहंसा विद्युत उपकेंद्र के जमुनिया बाग में आयोजित कैंप में पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि मीटर रीडर बिना घर पहुंचे ही बिलिंग कर रहे हैं, जिससे वास्तविक खपत से अधिक के बिल जारी हो रहे हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कैंप का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रीडिंग संबंधी शिकायतें अधिक संख्या में मिली हैं। ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा और सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडल के चारों जिलों में 224 स्थानों पर उपभोक्ता समाधान कैंप लगाए जा रहे हैं। (संवाद)