मंगुरा बाजार (गोंडा) । कई बार निर्देश भेजे जाने के बाद जनपद के 28 कॉलेजों ने अभी तक यू डायस प्रपत्र नहीं भरा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने उन कॉलेजों कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर यू डायस प्रपत्र भरने के लिए दिया अंतिम मौका दिया है। जनपद में इस समय करीब पांच सौ इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं।
इन कालेजों की समस्त आधारभूत सूचनायें यू डायस प्रपत्र पर हर वर्ष भेजी जाती है। इस वर्ष कई बार निर्देश के बाद भी 28 कॉलेजों ने अपनी सूचनाएं नही दी हैं।