फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 13 मेडिकल स्टाेरों को नोटिस, छह का लाइसेंस निलंबित

Fri, 01 Dec 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने 14 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 13 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया। वहीं, छह मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। डीआई ने लाइसेंस नवीनीकरण, औषधि का रखरखाव, सैम्पलिंग, बिल वाउचर व कार्यरत फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच की। जिसपर 13 मेडिकल स्टोर संचालक नियम विरुद्ध क्रय-विक्रय करते मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया। वहीं, फार्मासिस्ट न होने व अन्य बड़ी अनियमितता मिलने पर छह मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

डीआई ने बताया कि अब तक 26 नमूने फेल हुए हैं, जिनकी विवेचना चल रही है। छह मामले में वाद दायर किया गया है। अब तक एक लाख बीस हजार की औषधि जब्त की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें