फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 35 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, धरने पर बैठा दंपती

Sat, 05 Oct 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली इलाके के बहराइच रोड स्थित एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप के मामले में 35 दिन बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में पीड़ित दंपती ने जिला पंचायत सभागार में धरना शुरू किया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पिछले 31 अगस्त की रात करीब दो बजे पेट में दर्द होने के बाद पीड़ित घर से बाहर निकली थी। इस दौरान खेतों की रखवाली कर रहे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंंगुल से निकलकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद देहात कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पीड़िता ने डीआईजी, एसपी समेत अधिकारियों से शिकायत की है।
इतना ही नहीं राज्य महिला आयोग और अनुसूचित जनजाति आयोग के अलाव सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस राजनैतिक दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में आरोपी के हौसले बुलंद हैं। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में शनिवार को थक हारकर पीड़ित दंपती जिला पंचायत टिनशेड में धरना शुरू किया है। पीड़ित का कहना है कि कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें