फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जानलेवा हमले के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं

Thu, 05 Jun 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जानलेवा हमले के आरोपी का अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दिया है। परसपुर के ग्राम बधईपुरवा परेटा के रहने वाले चंद्रपाल उपाध्याय ने थाने में दर्ज कराए केस में कहा कि 20 फरवरी 2025 को सुबह सात बजे उनका भाई घर में बैठा था। तभी भूमि विवाद को लेकर योजनाबद्ध तरीके से गांव के बाबादीन के बेटे जय प्रकाश उर्फ पप्पू, जगदंबा व विमल और जगदंबा का पुत्र राज लाठी-डंडा व फरसा से लैस होकर आ गए। सभी ने भतीजे राम कमल, नाती गौतम व बहू प्रियंका को घर में घुसकर मारा। फायरिंग भी की गई। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान मुकदमे के साक्ष्य, तथ्य व अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ नम्रता अग्रवाल ने आरोपी विमल का अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें