बेलसर। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी में डूबने से जान गंवाने वाले हैंडबॉल खिलाड़ी नितिन तिवारी (17) का बृहस्पतिवार रात अयोध्या में अंतिम संस्कार किया गया। ठड़क्की पट्टी के रामापुरवा निवासी नितिन का शव बृहस्पतिवार देर शाम घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़े पिता अजय तिवारी ने अंतिम संस्कार किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)