ध्वजा व कलश यात्रा में निकालतीं श्रद्धालु। -स्रोत: आयोजक
गोंडा। श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के तत्वावधान में आयोजित अष्टम श्री बालाजी महोत्सव को लेकर शनिवार को निशान शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। पुरानी हनुमान गढ़ी से निकाली गई निशान शोभायात्रा पीपल चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, गुरुनानक चौक, काली भवानी मंदिर, दुखहरण नाथ मंदिर, नूरामल मंदिर, श्री अग्रसेन चौराहा होते हुए स्टेशन रोड स्थित श्री नूरामल मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुईं। निशान शोभा यात्रा में मनमोहक झांकियां सजाई गईं। पालकी में श्री हनुमान जी महाराज, भगवान भोलेनाथ और मां काली की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई के साथ ही सुनील रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, बीनू कुशवाहा, प्रतीक टंडन, शानू कसौधन, संदीप मेहरोत्रा, संतोष सोनी, आलोक सिंह, एपी सिंह, शुभम कसौधन, सोमनाथ रस्तोगी आदि मौजूद रहे। (संवाद)