फोटो- 12 गोंडा के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय&n
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत कविता प्रतियोगिता से हुई, जिसमें सात छात्राओं ने भाग लिया। अधिकांश प्रतिभागियों ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और अधिकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जिसमें निशा यादव व आकृति सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रेया मिश्रा द्वितीय व निहारिका मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में कंचनलता पांडेय व अनु उपाध्याय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार: उचित या अनुचित’ विषय पर छात्राओं ने तार्किक और प्रभावशाली विचार रखे। आकृति सिंह और श्रेया मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। निहारिका तिवारी व सविता मक्कड़ द्वितीय तथा लाडली गुप्ता व चाहत गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. अमिता श्रीवास्तव और रश्मि द्विवेदी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आनंदिता रजत, रंजना बंधु, डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. आशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।