फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन में बच्चे के लिए उपलब्ध कराया निप्पल, दूध व पानी

Sat, 03 Aug 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्री के बच्चे के लिए निप्पल व दूध प्रदान करता आरपीएफ जवान। -
विज्ञापन
गोंडा। आरपीएफ पोस्ट गोंडा ने मानवता दिखाते हुए पांच माह के बच्चे के लिए ट्रेन में दूध, निप्पल व पानी उपलब्ध कराया। शुक्रवार को कंट्रोल द्वारा सूचना मिली कि बिहार के बेगूसराय जिले के मटीहारी बखड्डा निवासी विक्कू कुमार ट्रेन संख्या (15203) के कोच नंबर बी-4 के बर्थ नंबर नौ पर पत्नी व पांच माह के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं। दंपती दूध, पानी व निप्पल लाना भूल आए हैं। ऐसे में उन्हें ये सामान उपलब्ध कराएं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक रामजी सिंह, सोनू गुप्ता व कॉन्स्टेबल गुड्डी ने ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर दंपती को उक्त सामग्री प्रदान की। इस पर दंपती ने राहत की सांस ली और तुरंत बच्चे को दूध पिलाया। दंपती बरौनी से लखनऊ जंक्शन तक यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें