फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर सीएचसी में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
परसपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सीएचसी में तैनात एनएचएम कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। बाद में धरना-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

आरबीएसके के डॉ. दीपक ने बताया कि प्रमुख मांगों में समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, 10 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ का लाभ, रिक्त पदों पर स्थानांतरण व अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद आठ से 10 अक्तूबर तक इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर कार्य बहिष्कार होगा। 12 को लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है। प्रदर्शन में डॉ. विनीत सिंह, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. शानू सिंह, दृष्टि, कुमकुम, नूर फैज, मनीष तिवारी, अशोक यादव, विजय आदि शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि प्रदर्शन की जानकारी मिली है लेकिन कोई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें