फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मायके में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता

Mon, 02 Sep 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला शुक्लपुरवा निवासी खुशबू (20) का शव सोमवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पिता राधिका ने बताया कि बेटी खुशबू का शव घर के अंदर रस्सी से बंधे फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी यूपी 112 को दी गई। तरबगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुशबू की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें