झंझरी (गोंडा)। शहर में आसरा आवास के पास सोमवार सुबह एक नवजात का शव पड़ा मिला। पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह मृत बेटा पैदा होने के बाद परिवार के लोग दफनाने के लिए ले जा रहे थे। तभी आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की गई है। जांच में पता चला कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह किसी दूसरे युवक के साथ रहती है। लोकलाज के भय से नवजात को झाड़ियों में फेंका है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)