फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच शाखाओं में नेटवर्क बाधित, नहीं हुआ लेन-देन

Fri, 13 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पांच शाखाओं में शुक्रवार को नेटवर्क न रहने से लेनदेन नहीं हो सका। ऐसे में खाताधारकों को परेशानी हुई। शाखा इटियाथोक, पारासराय, महादेवा कलां, संझवल व पंचुरखी मनोहरजोत में खाताधारक शाम तक नेटवर्क का इंतजार करते रहे। आखिरकार रुपये न निकाल पाने पर निराश लौटना पड़ा। खाताधारक रामकुमार, सुरेश, बिहारी, जानकी, पुष्पा ने बताया कि इस समय वैवाहिक आयोजन के लिए पैसों की जरूरत है। शनिवार को भी बैंक बंद रहेगा। अब सोमवार को ही लेनदेन होगा। शाखा प्रबंधक कुमार विनीत रंजन ने बताया कि नेटवर्क फेल होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें