फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा नील ठाकुर का हमलावर

Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर पर हमले के आरोपी 25 हजार के इनामी को पुलिस ने रविवार देर रात गायत्रीपुरम राधेपुरवा के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में इनामी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के बिसुनपुर बैरिया निवासी अमर पाल सिंह उर्फ नील ठाकुर 21 दिसंबर की रात आईटीआई रोड डाकखाना चौराहे से कार से घर लौट रहे थे। उतरौला रोड पर सोनी गुमटी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे तभी दो लग्जरी गाड़ियों से साथियों संग पहुंचे हिस्ट्रीशीटर समर बहादुर सिंह उर्फ विक्कू सिंह ने नील की कार रुकवा ली थी। इसके बाद हॉकी व स्टंप से लैस साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई की थी। इसी बीच सुधाकर ने नील को गोली मार दी थी।
नील को मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां से नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। चंदन हास्पिटल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर एसजीपीजीआई ले जाया गया, जहां दस दिन के इलाज के बाद नील की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन

मामले में नील के भतीजे मधुर सिंह ने कोतवाली नगर में समर बहादुर सिंह उर्फ विक्कू सिंह निवासी कोठा थाना वजीरगंज, प्रवीण मिश्र निवासी गायत्री पुरम कोतवाली नगर, दारा खान निवासी मेवातियान कोतवाली नगर,अखंड सिंह मोहनपुर खैराहनी थाना वजीरगंज, राधारमण तिवारी निवासी सिंगहाचंदा नागनाथ पुरवा थाना तरबगंज को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी सर्वजीत कुमार गुप्ता, सर्विलांस प्रभारी शादाब आलम, नगर कोतवाल राजेश सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव समेत पांच टीमें लगाई गई थीं।
जवाबी फायरिंग में लगी गोली
एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच गायत्रीपुरम राधेपुरवा के पास एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार रात आरोपी सुधाकर सिंह निवासी भगाही चड़ौवा की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सुधाकर के दाहिनी पैर में गोली लगी। इससे वह जख्मी हो गया। उसे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रवीण मिश्र व अंकुर सिंह अभी भी गिरफ्त से बाहर
एसपी ने बताया कि सुधाकर सिंह 25 हजार का इनामी था। उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, एक कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि इससे पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ झंझरी ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी का आरोपी बेटा प्रवीण मिश्र व अंकुर सिंह नहीं लगे हैं। दोनों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें