गोंडा। वर्ष की चौथी और आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि जिला जज दुर्ग नरायन सिंह के निर्देशन में होने वाली लोक अदालत में सुलह योग्य और प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें यातायात चालान, छोटे आपराधिक मामले, बैंक ऋण, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बिजली, नगरपालिका, भूमि और श्रम संबंधी मामलों सहित विभिन्न वादों का पक्षकारों की सहमति से समाधान कराया जाएगा। (संवाद)