गोंडा। राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई को आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. दीनानाथ द्वितीय (अपर जिला जज) की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग चर्चा की गई। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए विभागों से 5,180 प्रकरणों को चिह्नित किया जा चुका है। अभी भी प्रकरणों को चिह्नित किया जा रहा है।